Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया

देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया 

अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर दिया धन्यवाद

शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से  गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिक्ख समाज का मान बढाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया। मुख्यमंत्री को शाॅल और कृपाण भी भेंट की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान बढा है। अफगानिस्तान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। उत्तराखण्ड के लोगों को वहां से सुरक्षित लाने के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के सम्पर्क में है। बहुत से लोग वापिस लाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पल सिक्ख समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत होगी, उन्हें अपने साथ पाएंगे।

इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, उत्तराखण्ड सिक्ख विकास परिषद के अध्यक्ष  बलजीत सोनी,  गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष  गुरबक्श सिंह,  गुलजार सिंह,  गुरप्रीत सिंह,  सुरेन्द्र बत्रा,  जगमिंदर सिंह छाबङा,  चरणजीत सिंह,  सेवा सिंह मठारू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top