Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड से पूर्व कैडेट्स को मिला  व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफी और बैनर्स 

गौरव और शौर्य के नए अध्याय को लिखने वाले जांबाज़ों की भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। जबकि मित्र देशों की सेना के लिए भी 68 सैन्य अफसर मिलेंगे। इस परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम गणमान्यों व सेना के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।अवार्ड सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंद्र सिंह ने भारतीय और विदेशी सेनाओं में शामिल होने जा रहे अफसरों को देश-रक्षा और कर्तव्यों का मूलमंत्र दिया। आईएमए स्थित खेत्रपाल ऑडिटोरियम में देश के भावी सैन्य अफसरों की अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईएमए के कमांडेंट ने पुरस्कार पाने वाले कैडेट्स को बधाई दी।

उन्होंने का कि देश प्रत्येक युवा अधिकारी से अपेक्षा करता है कि उसके हाथों में देश सुरक्षित रहे। उन्होंने दृढ़ व धैर्यवान होने का मंत्र भी कैडेट्स को दिया। कहा कि एक अच्छे लीडर के लिए धैर्य, साहस, ज्ञान व बुद्धिशीलता बहुत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top