Flash Story
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून सीडीओ का कार्यभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा जोर
लखनऊ में 28-29 नवंबर को होगा 16वां ऑल इंडिया एजुकेशनल कांफ्रेंस, एआईईएम ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: देहरादून में राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील रजौरिया और कमल राज को मिली अहम जिम्मेदारी
महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में देहरादून में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
अमित शाह के आगमन से गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने राज्योत्सव में गिनाईं 26 वर्षों की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने 9.99 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे 148.18 करोड़ रुपये
दीप्ति रावत भारद्वाज ने नकरौंदा में महिला रामलीला मंचन में की शिरकत, मातृशक्ति के प्रयासों को सराहा
सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध उत्पादक मेले में पशुपालकों का बढ़ाया उत्साह, 48 लीटर दूध देने वाली गाय बनी चैंपियन
योगी आदित्यनाथ ने गोंडा को दी ₹520 करोड़ की सौगात, 69 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

दीपक सैनी ने संभाला देहरादून सीडीओ का कार्यभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा जोर

पारदर्शिता, समयबद्धता और जनभागीदारी के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ

न्यूज वायरस नेटवर्क

देहरादून । जनपद देहरादून के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीपक सैनी ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए जनपद में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

दीपक सैनी ने कहा कि शासन ने उन्हें देहरादून जैसे महत्वपूर्ण जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर दिया है, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित हो, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

उन्होंने अपने कार्यकाल की पांच प्रमुख प्राथमिकताएं भी साझा कीं। इनमें ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन, विकास कार्यों की गुणवत्ता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, जनभागीदारी और सतत एवं समावेशी विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, नियमित क्षेत्रीय भ्रमण और ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की समीक्षा उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा। देहरादून के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण, आपदा सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दीपक सैनी ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका सकारात्मक प्रभाव आम नागरिक के जीवन में दिखाई दे। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सहयोग से टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से देहरादून जनपद को विकास के क्षेत्र में नई गति प्रदान की जा सकेगी।

Back To Top