Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

Dehradun News : रेप के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या, जंगल में छुपाई थी लाश

[ad_1]

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी में रेप के बाद एक 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई. पुलिस को प्रेमनागर के जंगलों से बच्ची का शव मिला. इलाके में दहशत फैल गई. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी चुनचुन मेहतो गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दुष्कर्म के बाद उसने हत्या कर दी.

बच्ची के परिजनों ने सोमवार को थाना कोतवाली शहर के लक्ष्मण चौकी में गुमशुदा होने की सूचना दी थी. परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और कुछ ही देर बाद वह गुम हो गई थी, पड़ोस ओर आसपास पूछताछ करने पर जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. दो दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में बच्ची एक शख्स के साथ जाती हुई दिखी.आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र तक जाता दिखाई दिया.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड : कैसे पटरी से उतरी विकास की गाड़ी? 500 करोड़ में से 490 करोड़ रहे बेकार!

uttarakhand news, uttarakhand crime news, dehradun crime news, rape and murder, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, देहरादून न्यूज़, देहरादून क्राइम न्यूज़

देहरादून पुलिस ने जंगलों से बच्ची का शव बरामद किया. (इनसेट में बलात्कार व हत्या का आरोपी).

प्रेमनगर क्षेत्र में जैसे ही देर शाम पुलिस को आरोपी दिखा, तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. जल्द ही आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल कर लिया कि उसने बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या की और फिर शव को जंगल मे छुपा दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी चुनचुन मेहतो बिहार का रहने वाला है और देहरादून में मज़दूरी का काम करता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top