अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार के देव चौधरी ने जीता कांस्य पदक

भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर -15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता , जो दिनांक 24 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक  रोहतक हरियाणा में आयोजित की जा रही है ,उसमें  खेल विभाग हरिद्वार  द्वारा संचालित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र भरतपुर लिब्बरहेडी के खिलाड़ी देव चौधरी द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया।

जिसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, प्रदीप कुमार उप क्रीड़ा अधिकारी, शिखा बिष्ट हॉकी प्रशिक्षिका, कु. प्रीतिस्ना कुश्ती प्रशिक्षिका द्वारा खिलाड़ी को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top