Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

देशभर के 1,380 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदक, सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर पुलिस को 275 मेडल

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  कुल 1,380 पुलिसकर्मियों को वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 628 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG) दिया जाएगा.

साथ ही उत्कृष्ट सेवा के लिए 88 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMG) में एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई अमरदीप और एक सीआरपीएफ जवान काले सुनील दत्तात्रेय (मरणोपरांत) को सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय के अनुसार, इस बार जम्मू-कश्मीर के कुल 275 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता और सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया जा रहा है.

वहीं वीरता के लिए मेडल पाने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 256, सीआरपीएफ के 150, आईटीबीपी के 23, ओडिशा पुलिस के 67, महाराष्ट्र से 25, छत्तीसगढ़ से 21 और बाकी राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top