Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

देहरादून की बेटी प्राची धाबल देब का 100 किलो का रॉयल आइसिंग केक ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज़ 

विशेष रिपोर्ट – महविश फ़िरोज़

देहरादून में पली-बढ़ी केक कलाकार प्राची धाबल देब ने 100 किलो का रॉयल आइसिंग केक बनाकर ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपनी जगह बनाई है।

रिकॉर्ड में जगह पाने वाला यह केक इटली के प्रसिद्ध स्मारक ग्रांड मिलान कैथेड्रल की प्रतिकृति है।अपनी उम्र के तीसरे दशक में चल रही प्राची ने देहरादून के डालनवाला स्थित कारमन स्कूल से कक्षा 10 तक पढ़ाई की है और उसके बाद एक आईटी पेशेवर से शादी करने के बाद फिलहाल वह पुणे में रहती हैं। प्राची के पिता देहरादून के हैं लेकिन अब उनके साथ पुणे में रह रहे हैं।

उत्कृष्ट केक कलाकार प्राची का सबसे मजबूत पक्ष रॉयल आइसिंग की जटिल कला पर उनकी महारत है, जिसे उन्होंने विश्व प्रसिद्ध केक कलाकार सर एडी स्पेंस एमबीई के संरक्षण में ब्रिटेन में सीखा था।

प्राची की नवीनतम उपलब्धि भव्य मिलान कैथेड्रल की 100 किलो की शाकाहारी खाद्य लघु प्रतिकृति है जिसकी लंबाई छह फीट चार इंच, ऊंचाई चार फीट छह इंच और चौड़ाई तीन फीट 10 इंच है। आमतौर पर वेगन रॉयल आइसिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक विधि में अंडे प्रयुक्त होते हैं लेकिन भारतीय बाजार के मद्देनजर प्राची ने शुगरिन नामक एक भारतीय कंपनी के सहयोग से इसका एक अंडा-मुक्त और शाकाहारी उत्पाद विकसित किया।

अपनी अनूठी उपलब्धि के बारे में प्राची ने कहा, ”इसकी योजना और तैयारी में बहुत समय लगा क्योंकि कैथेड्रल को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 1,500 टुकड़ों की आवश्यकता थी। मैंने अकेले ही हर टुकड़े को तैयार किया और बाद में उन्हें आपस में जोड़ा, जिसमें करीब एक माह का समय लगा।” उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से उनके काम को प्रमाणीकरण मिलना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top