Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

उत्तराखंडर: नौ जिलों में पाइप लाइन से पहाड़ चढ़ेगी गैस,

उत्तराखंड के नौ जिलों में रसोई गैस पाइप लाइन के जरिए पहाड़ चढ़ेगी। आने वाले समय में इन जिलों के लोगों को कंधे पर रखकर गैस सिलिंडर लाने-ले जाने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पीएनजीआरबी (पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड) ने इन जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है।

आबादी के आधार पर होगा काम 
गजेंद्र सिंह ने बताया कि गैस पाइप लाइन बिछाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिस जिलें में सबसे ज्यादा आबादी है पहले उसे कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
इन पहाड़ी जिलों में बिछेगी गैस पाइप लाइन
– पौड़ी गढ़वाल
– उत्तरकाशी
– रुद्रप्रयाग
– टिहरी गढ़वाल
– पिथौरागढ़
– चंपावत
– अल्मोड़ा
– चमोली
– बागेश्वर

हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में काम चल रहा
गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में पहले से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां के लोगों को पाइप लाइन के जरिए घर तक गैस उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top