Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

मुख्यमंत्रीधामी गुरूवार को बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्व0 वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को बिगवाड़ा गुरूद्वारा में स्व0 वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए। उन्होंने वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों, मित्रों एवं उनके चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।
मुख्यमंत्री ने शोक संवदेना व्यक्त करते हुए कहा कि सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामन्ती ने जो रास्ता समाज के लिए बनाया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने स्व.सामन्ती के साथ बिताएं यादगार लम्बों का स्मरण करते हुए स्व.सामन्ती को जिन्दा दिल इंसान बताया।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय वीरेन्द्र सामन्ती की स्मृति में वार्ड नम्बर 16 बिगवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम स्व.वीरेन्द्र सिंह सामन्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय करने,एनएच-74 के खटीमा-पानीपत मार्ग स्थित मेडीसिटी अस्पताल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग का नाम स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के नाम पर रखने, स्वर्गीय सामन्ती की स्मृति में बिगवाड़ा शमशानघाट में सौन्दर्यकरण कराये जाने की भी घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top