Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

सीएम धामी से देहरादून में मिले फिल्म स्टार अक्षय कुमार, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी

बॉलीवुड फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में सीएम आवास पर मुलाकात की… अक्षय कुमार मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं… वहीं जानकारी के मुताबिक ये मुलाकात अनौपचारिक थी और दोनों के बीच राज्य में फिल्मों की शूटिंग को लेकर चर्चा हुई… राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है और वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे… जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार देहरादून और मसूरी में अपनी फिल्म रत्सासन की शूटिंग कर रहे हैं और ये फिल्म तमिल फिल्म का रिमेक है….

असल में राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था… जिसे फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने स्वीकार कर लिया है और अब वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे… असल में अक्षय कुमार कई दिनों से मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी उनके मसूरी गई हुई हैं… सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की मूर्ति भी भेंट की और उनका स्वागत किया.

त्रिवेन्द्र सिंह बना चुके हैं स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर
असल में इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेस्डर बन चुके हैं और उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान के लिए राज्य की बीजेपी सरकार में सीएम रहे त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें इस अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था…. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल के छह महीने पूरे होने के मौके पर यह घोषणा की थी और अक्षय कुमार ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो गए थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top