Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

यूकेडी की याचिका पर मानव अधिकार आयोग का डीएम को नोटिस

डोईवाला की राजीव नगर डैश वाला से ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी देहरादून और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने पिछले दिनों डोईवाला के नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से ट्रेनिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर मानवाधिकार आयोग में परिवाद दायर किया था। इसको लेकर मानवाधिकार आयोग ने दोनों अधिकारियों को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है और 4 अप्रैल को आयोग के समक्ष पत्रावली पेश करने के लिए कहा है।  शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड मानकों के विपरीत बनाया गया है

एयरपोर्ट से एक किलोमीटर से भी कम हवाई दूरी होने के चलते यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थापित नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी तरफ गंगा की सहायक नदी सौंग के किनारे पर स्थापित इस ट्रेंचिंग ग्राउंड से नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है, जो नमामि गंगे अभियान पर पलीता लगा रहा है। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों में ट्रेंचिंग ग्राउंड के चलते बीमारियां और मक्खी-मच्छर लगातार परेशान कर रहे हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए पूर्व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने एक महीने के अंतर्गत आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top