‘पप्पू नहीं, स्मार्ट हैं राहुल गांधी’ – राजन

जनवरी सोशल मीडिया में जिस उपनाम को लेकर बवाल मचा था , जिस तमगे को उतारने में पूरी पार्टी लगी रही उसको भारत जोड़ो यात्रा के शानदार रिजल्ट ने पूरा कर दिया है। तथाकथित तौर पर ये मान लिया जाए कि पप्पू पास हो गया और यही नहीं पप्पू स्मार्ट हो गया है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं, स्मार्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू की छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कई राज्यों को पार करते हुए अब अपने अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देश के कई बड़े शख्सियतों का साथ मिला। इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी थे। जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी, तब रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते नजर आए थे। तब उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की थी।

अब एक बार फिर रघुराम राजन ने राहुल गांधी की सराहना की है। एक इंटरव्यू में आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें लगता है राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल किसी भी तरह से ‘पप्पू’ (मूर्ख) नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति हैं। प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता की अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण है और राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं।

रघुराम राजन ने यह भी खुलासा किया कि वह राहुल गांधी के साथ चले क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े थे। रघुराम राजन पहले भी कई बार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। इस बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आलोचना आर्थिक नजरिए से होती है। मैं मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का भी आलोचना किया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top