Flash Story
उत्तराखंड इलेक्शन: वोटिंग के लिए 11000 से ज्यादा पोलिंग पार्टी रवाना
उत्तराखंड इलेक्शन: मतदान के दिन स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी
Voter Helpline:घर से ही चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम, निकालें मतदाता पर्ची
गोर्खाली सुधार सभा के 85वें स्थापना दिवस की मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
Haldwani: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ये हैं स्टार प्रचारक
देहरादून प्रशासन ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी की
ये हैं देश के सबसे योग्य पढ़े लिखे नेता , कौन तोड़ेगा डिग्रियों का रिकॉर्ड
क्यों मनाया जाता है विश्व कला दिवस ? जानें इस दिन का महत्व
मायावती का पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का वादा

अक्षय तृतीया  22 अप्रैल को खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया  शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41  मिनट पर  कर्क लग्न,  अभिजीत मुहूर्त,कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे।  यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर  मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ ( खरसाली)में  मंदिर समिति यमुनोत्री  द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचांग गणना के पश्चात  विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया।

पंचांग गणना पश्चात विधिवत घोषणा

मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने  बताया कि इस अवसर पर  मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।  शनिवार 22 अप्रैल को  मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई श्री सोमेश्वर देवता  जी के साथ समारोह पूर्वक सेना के बेंड  के साथ खुशीमठ  से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान  यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया  22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर  41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। पंजीकरण साढ़े छ लाख के पार  –  सतपाल महाराज

मां यमुना  के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। । वही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर 10 मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट  अक्षय तृतीया 22 अप्रैल   दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ  खुलेंगे। पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने  कहा कि चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं में उत्साह है अभी तक चारों धामों हेतु पंजीकरण की संख्या  छ: लाख चौंतीस हजार से अधिक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top