उत्तराखंड के ऋषिकेश AIIMS में हो रही है नौकरियों की बारिश, पूर्व सैनिकों के लिए निकली भर्तियां

पूर्व फौजियों के लिए नौकरी का एक अच्छा मौका ऐम्स ऋषिकेश में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती आई है। रिटायर्ड के बाद नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए ये है काम की खबर। उपनल में ऋषिकेश एम्स के लिए 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती आयी है। उपनल में जाकर इसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक आवेदन कर सकते हैं। 25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

कैसे पाए ये नौकरी, इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन खुले रहेंगे 500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने बताया कि, पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति लागू की जाएगी। इसके बाद अगस्त तक नियुक्तियां हो जाएंगी।डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने जानकारी देते हए बताया कि शस्त्र सुरक्षा गार्ड के कुल 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती होंगी। इनमें से 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा। दरअसल एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top