Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

Uttarakhand Crisis: जानिए तीरथ सिंह रावत ने अपने इस्तीफे पर क्या कहा

[ad_1]

देहरादून. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार रात को अपने सहयोगी मंत्रियों और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ मुलाकात की और उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया. चंद मिनटों में सिमटी औपचारिक मुलाकात में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री चुने जाने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा.

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, “राज्यपाल के यहां इस्तीफा देकर आ रहा हूं. संवैधानिक संकट था. इसके कारण मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पद से देना उचित समझा. मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं. धन्यवाद करना चाहूंगा. नेतृत्व ने मुझे समय-समय पर विभिन्न दायित्व दिए. मैं हृदय से पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं. कोविड पॉजिटिव होने के कारण समय नहीं था.”

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये चूक नहीं है क्योंकि कोविड की परिस्थिति नहीं होती तो चुनाव आयोग चुनाव कराता. संवैधानिक संस्था ने कोई निर्णय लिया है तो उसका सम्मान करना चाहिए. ऐसी परिस्थिति में कई बार चुनाव हुआ है लेकिन कोविड की स्थिति के कारण जो फैसला चुनाव आयोग ने लिया उसका पालन करे.”

इससे पहले, उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. उनके साथ सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे. इसके अलावा, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे. सीएम तीरथ ने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और कई ऐलान किए. हालांकि तब वह इस्तीफे पर वह चुप्पी साध गए थे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top