उत्तराखंड : 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मैदान में पारा 30 के पार

उत्तराखंड : मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं मैदानों में मौसम साफ़ रहेगा। उत्तराखंड में इस बार मौसम रंग बदलता हुआ नज़र आ रहा है। बीती देर शाम मसूरी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जबकि देहरादून में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, हालांकि शाम तक सर्द हवाएं भी चलने लगी। बीते दिन देहरादून में 30.02 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान भी 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में भी अधिकतम तापमान 20.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। देहरादून में पिछले चार दिनों से लगातार तेज धूप है जिसके बाद से गर्मी का एहसास भी होने लगा है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 6 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली तक पारा और अधिक चढ़ेगा।

इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 21 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जनपदों में 3500 मी. से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदला रहेगा। इनमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top