विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 

देहरादून – अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया द्वारा जाट संवाद यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही हैं। इस यात्रा के देहरादून (उत्तराखंड) पहुँचने पर अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष टोनी वर्मा ने पूरी टीम के साथ जाट संवाद यात्रा का ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार ने बताया कि जाट संवाद यात्रा सम्पूर्ण भारतवर्ष में निकाली जा रही है.उन्होंने कहा कि जाट समाज वर्तमान में सामाजिक व राजनीतिक रूप से बेहद कमजोर हो चुका है, जाट समाज के सामाजिक भाईचारे की बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है इन सब हालातों पर चर्चा करसमाज के जागरूक व सक्रिय लोगों को जाट संवाद यात्रा से जोड़ा जाएगा। इस दौरानजाट समाज के गौरवशाली इतिहास,सभ्यता और संस्कृति से युवाओं को रोजगार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक किया जाएगा साथ ही सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।पलसानिया ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खात्मे पर चर्चा, समाज के जागरूक, प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी, लोगों से इस यात्रा के दौरान संवाद कर समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे देश-दुनिया के जाट समाज को सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए विश्व जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर  प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष टोनी वर्मा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संगठन को मजबूत करने व गाँव देहात तक संगठन का संगठनात्मक संरचना तैयार कर जाट समाज को जोड़ा जाएगा।टोनी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रतिनिधि अंकित बालियान, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश प्रतिनिधि भवानी सिंह किरमारा, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश जैलदार, शक्ति मलिक मेरठ, रोहित मलिक सहित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top