Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

आचार्य बालकृष्ण बोले- हम आधुनिक चिकित्सा का सम्मान करते हैं, उसकी मदद भी लेते हैं लेकिन…

[ad_1]

आचार्य बालकृष्ण ने स्वामी रामदेव और आईएमए के बीच चल रहे विवाद पर सफाई दी है.

आचार्य बालकृष्ण ने स्वामी रामदेव और आईएमए के बीच चल रहे विवाद पर सफाई दी है.

IMA Vs Baba Ramdev: आचार्य बालकृष्ण ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है.

पुलकित शुक्ला. हरिद्वार. स्वामी रामदेव और आईएमए के बीच चल रहे विवाद के बीच रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का बयान भी सामने आया है. आचार्य बालकृष्ण ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम आधुनिक चिकित्सा का सम्मान करते हैं और उसकी मदद भी लेते हैं लेकिन कुछ लोग योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते. यही लोग साजिश के तहत स्वामी रामदेव को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. आचार्य बालकृष्ण का हाल ही में एक ट्वीट चर्चा में रहा. इस ट्वीट में बालकृष्ण ने खुले शब्दों में लिखा है कि देश में ईसाईयत का एक षडयंत्र चल रहा है, जिसके तहत ही रामदेव पर उंगली उठाई जा रही है. इसी बीच, एलोपैथी मेडिसन पर टिप्पणी करने वाले योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है. आईएमए महासचिव डॉ. जयेश लेले ने कहा, “हमने दिल्ली में क्रिमिनल कम्पलेन फाइल कर दी है.कल हमने प्रधानमन्त्री जी को पत्र लिखा था.” मालूम हो कि कुछ दिनों पहले योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एलोपैथी के खिलाफ बयानबाजी की थी. इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रामदेव को एक पत्र लिखा जिसके बाद योग गुरु ने अपना बयान वापस लिया था.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top