आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बधाइयां दी हैं। उन्होने कहा कि यह बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की खूबसूरती है, कि गांव के एक सामान्य परिवार की आदिवासी महिला जीवन में संघर्ष के अनेक पड़ाव से गुजरने के बाद आज भारत के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुई हैं। उन्होने आगे कहा कि भारत की जनता अपने नवनियुक्त राष्ट्रपति से अपेक्षा करती है कि वह इस पद के सर्वोच्च मानदंडों पर खरा उतर कर के दिखाएगी और देश का नाम रौशन करेंगी, आप पार्टी द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की नई राष्ट्रपति बनने पर पुनः बधाई देती है।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/07/Screenshot-2022-07-21-180418.jpg)