भाजपा महानगर अध्यक्ष ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों को शिष्टाचार भेंट 

भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर मन में विचार किया कि इस दीपावली पर हम प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्रों के संयोजकों तक सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।

महानगर अध्यक्ष ने इस विचार के साथ महानगर के 14 मंडल के 923 बूथ एवं 229 शक्ति केंद्रों के  सभी मंडलों के अध्यक्ष के साथ सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर संपर्क करना प्रारंभ किया सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते गए।

महानगर के अध्यक्ष को यह आभास जरूर था कि यह कार्य बहुत ही बड़ा है क्योंकि प्रत्येक परिवार से मिलना और उन सब परिवारों से संवाद करना उसमें काफी समय व्यतीत हो रहा था परंतु महानगर अध्यक्ष जी के प्रबल इच्छा शक्ति  होने के कारण एक मात्र लक्ष्य को साध  कर लगातार परिवारों से मिलते-जुलते रहे। जब वह सभी परिवारों से दीपावली की शुभकामनाएं लेकर मिल रहे थे तो परिवारों के कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर और न होने वाली ऐसी उम्मीद साकार नजर आ रही थी कि  वर्तमान में जो कार्य हो रहा है शायद पहले भी कभी नहीं हुआ होगा साथ ही कार्यकर्ताओं का स्नेह अध्यक्ष जी को इतना मिला कि वह कई कार्यकर्ताओं के आंसुओं से उनके दिल को छू लिया कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत दिव्य भव्य  एवं भावनात्मक रूप से किया। इस प्रकार के स्वागत से  अध्यक्ष जी के मन में आया अगर यह कार्यकर्ताओं से मिलना और दीपावली की शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम अगर हम नहीं करते तो शायद कुछ ना कुछ जीवन में छूट ही जाता।

ऐसे भाव को लेकर महानगर अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं के पास मिलजुल कर शुभकामनाएं देते गए और इस महान अभियान  को पूरा करते हुए लगभग 400 परिवारों से संपर्क किया गया। मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे थे तो कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष जी का लगाव देख कर ऐसा महसूस हो रहा था कि परिवार में मां-बाप के लिए एक बेटा आया है, भाई-बहन के लिये भाई आया है,ऐसा परिवार का स्नेह उनको प्राप्त हुआ जिससे उन्होंने अपने आप को गौरवांवित महसूस किया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने पदाधिकारी से जो स्नेह और प्यार की उम्मीद रखता है वह महानगर अध्यक्ष ने इन पिछले दिनों में कर के दिखाया है।

इस पुनीत कार्य में मंडल के अध्यक्ष/प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ संयोजकों का वह संगठन के वरिष्ठ जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने साथ दिया आम बोलचाल में हमारे वरिष्ठ नेताजन बोलते रहते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता होता है इसको चरितार्थ भाजपा महानगर अध्यक्ष ने अपने महानगर के परिवारों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनका सम्मान किया।

इस पुनीत कार्य में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, बीजेंद्र थपलियाल,
सुमित पांडे विजय गुप्ता जीएमएस मंडल ज्योति कोटिया विष्णु गुप्ता संध्या थापा शाहिद दुर्गा माल मंडल प्रकाश बडोनी विमल उनियाल वीर चंद सिंह गढ़वाली मण्डल संजीव सिंघल नाथूराम धीमान पंडित दीनदयाल मंडल रूद्रेश शर्मा सुशील उनियाल रायपुर मंडल जगदीश बद्री रतन सिंह चौहान डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अंजू बिष्ट राजेश पाल प्रेम नगर कमली मंडल विनोद पुंडीर राजेश कंबोज केदार नगर मंडल पंकज शर्मा अभिषेक नौटियाल विशाल कुमार अंबेडकर मंडल प्रदीप रावत सुरेंद्र राणा आशीष थापा देव सुमन नगर मंडल अजय शर्मा धरमपुर मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top