Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

14 फ़रवरी है आप के लिए लकी – जीतेंगे 45 सीट – सत्येंद्र जैन

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे  जहां उन्होंने तीन विधानसभाओं डोईवाला,रायपुर और धर्मपुर में जाकर डोर टू डोर प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उत्तराखंड में प्रचार के लिए आया हूं और सुबह से ही प्रचार में लगा हुआ हूं।
यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लगा ,यहां की जनता ने इस बार मन बनाया है कि कांग्रेस और बीजेपी को हटाकर अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि जहां पर मैं गया वहां पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहते हैं ,एक अंडरकरेंट इस वक्त प्रदेश की विधानसभाओं में घूम रहा है और मुझे पूरा विश्वास है इस बार दोनों दल हारेंगे और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बीजेपी घबरा गई है और उनका 60 पार का नारा बदल चुका है ,क्योंकि इस बार सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और 45 से ज्यादा सीटें हम लेकर आएंगे। स्टार प्रचारकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों दलों के स्टार प्रचारक अब पहुंच रहे हैं जबकि हमारे स्टार प्रचारक पहले से ही यहां पर कई दौरे कर चुके हैं और आगे भी कई लोग यहां पर प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top