1,62,41,99,49,76,000 रुपए के मालिक हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन !

आलोचकों की मानें तो खुद रूसी राष्ट्रपति 160 बिलियन पाउंड की दौलत के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी कारों और कई सुपर याच का एक लंबा काफिला और कई खुफिया महल हैं।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ये नाम इस वक्त कई देशों में गूंज रहा है और कई भाषाओं में छपने वाले अखबारों का हिस्सा है। कारण है पुतिन का यूक्रेन के साथ मौजूदा तनाव जो अब युद्ध की कगार पर पहुंच गया है। पुतिन नतीजों की परवाह किए बिना एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। पुतिन अपने इसी तरह के व्यक्तित्व के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। 69 साल के पुतिन अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं। उनके आलोचक कहते हैं कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। ‘सबसे अमीर’ का तो पता नहीं लेकिन पुतिन अपनी दौलत के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

 
पुतिन के पास 9641 अरब रुपए का सोना
रूस दुनिया के सबसे अग्रिम सोने के खरीदारों में से है। रूस के पास मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और येकातेरिनबर्ग में सोने का विशालकाय भंडार मौजूद है, जो माना जा रहा है कि पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए मॉस्को की मदद करेगा। फोर्ब्स के अनुसार 1995 में रूस के पास 1.4 बिलियन पाउंड (152 अरब रुपए) का सोने का भंडार था। लेकिन आज पुतिन के पास 95 बिलियन पाउंड (9641 अरब रुपए) का सोने का भंडार है। यह सोना रहस्यमय जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है।



160 बिलियन पाउंड की दौलत के मालिक हैं रूसी राष्ट्रपति


दुनिया में सिर्फ अमेरिका, जर्मनी और इटली के पास रूस से ज्यादा सोना है। इसे देखकर लगता है कि पुतिन पश्चिमी प्रतिबंधों के लिए कई साल से तैयारी कर रहे थे। इतना ही नहीं रूस के पास केंद्रीय बैंकों में कथित रूप से 472 मिलियन पाउंड (47 अरब रुपए) जमा हैं जो उसे कड़े प्रतिबंधों की स्थिति में सहयोग करेंगे। आलोचकों की मानें तो खुद पुतिन 160 बिलियन पाउंड (1,62,41,99,49,76,000 रुपए) के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी कारों और कई सुपरयाच का एक लंबा काफिला और कई खुफिया महल हैं। सूत्र बताते हैं कि मौजूदा चर्चित राष्ट्रपति 
पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और सोने का टॉयलेट उपलब्ध हैं और दौलत में एलन मस्क से भी आगे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top