Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मिशन मर्यादा – अब तक 1870 व्यक्ति गिरफ्तार – कुल 19 लाख 50 हजार की हुई वसूली

उत्तराखण्ड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बीते 15 जुलाई, 2021 से पूरे प्रदेश में ’’मिशन मर्यादा’’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक अभी तक ’’मिशन मर्यादा’’ के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में कुल 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1870 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 19 लाख 50 हजार 480 रूपए (1950480) जुर्माना वसूला गया है।

इस अभियान का मकसद धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top