Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

अग्निवीरों को 4 साल के बाद मिलेगा यह काम रेलवे स्टेशनों पर

अधिकारी ने बताया कि रेलवे मंत्रालय चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल आवंटित करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इससे उन्हें गारंटीशुदा रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस प्रस्ताव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मुहर लगाने के बाद नीति बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार अग्निपथ योजना में लगातार कई सुविधाओं को शामिल कर रही है। इसके तहत अग्निवीरों को सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे स्टेशनों पर खानपान और बहुउद्देश्यीय स्टॉल आवंटित करने पर विचार किया जा रहा है। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार, इस वर्ष 40 हजार अग्निवीरों को भर्ती करेगी। इसमें से 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में रखा जाएगा और शेष 30 हजार को चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों को खानपान स्टॉल, बहुउद्देश्यीय स्टॉल के अलावा एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने एक स्टेशन, एक उत्पाद संबंधी नीति लागू की थी। इसके तहत हर शहर के स्थानीय लोकप्रिय उत्पाद को बेचने के लिए हर प्लेटफार्म पर कम से कम दो स्थायी स्टॉल खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top