Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

देहरादून स्मार्ट सिटी की 19वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय सभागार में दिनांक 28 अगस्त 2021 को देहरादून स्मार्ट सिटी एडवाजरी फोरम की 19वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्मार्ट सिटी प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया ।

निम्न सदस्य उपस्थित रहे।
1. सुनील उनियाल ‘गामा माननीय मेयर देहरादून।
2. खजान दास, माननीय विधायक, राजपुर रोड।
3. डॉ आर राजेष कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड।
4. अभिशेक कुमार आन्नद, वित्त नियंत्रक, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0।
5. जगमोहन सिंह चौहान, सी0जी0एम0 (टेक्निकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि0।
6. पंकज गुप्ता प्रतिनिधि अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग यथा पी.डब्लू.डी., पेयजल निगम जलसंस्थान, आर0टी0ओ0 एवं पुलिस विभाग आदि के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों यथा वॉटर ए.टी.एम., स्मार्ट शौचालय, पलटन बाजार विकास, पेयजल संवर्धन, स्मार्ट रोड़, स्मार्ट पोल्स विद ओ0 एफ0 सी0, सीवर लाइन, परेड ग्राउण्ड जीर्णोद्धार, डी0आई०सी०सी०सी० एवं अन्य परियोजनाओं के कार्यों की अध्यावधिक स्थिति के विशय में अवगत करवाया गया।

स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो में देहरादून के पेयजल संवर्धन, सीवर, सडकों, ट्रैफिक एवं सिटी सर्विलांस सम्बन्धित सुधारों एवं कार्यो की वर्तमान प्रगति एवं बाधाओं के विषय में चर्चा की गयी जिसमें फोरम के सदस्यों द्वारा मुख्यतः पलटन बाजार में वर्षा जल ठहराव एवं जन-असुविधाओं के निदान हेतु नगर निगम से समनव्य बनाकर अवस्थित नालियों की चोकेज एवं जलावरोधों को शीघ्र समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

सीवर, ड्रेनेज, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य कार्यो से सम्बन्धित क्षेत्रों यथा राजपुर रोड, सुभाष रोड, हरिद्वार रोड, परेड ग्राउण्ड के परिधि के क्षेत्र, ई0सी0 रोड, एवं अन्य मे चल रहे कार्यो के विषय में उपस्थित सम्बन्धित रेखीय विभागों के प्रतिनिधियों को फोरम द्वारा निर्देशित किया गया कि स्थानीय व्यापारियों, निवासियों को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति में सहयोग प्रदान करें।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा फोरम को अवगत कराया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तगर्त वॉटर ए0टी0एम0 परियोजना में 24 वॉटर ए0टी0एम लगाये जाने प्रस्तावित थे जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

स्मार्ट सिटी कार्यो से सम्बन्धित कार्यो में स्मार्ट स्कूल, वॉटर ए0टी0एम, स्मार्ट टॉयलेट एवं इलेक्ट्रिक बस द्वारा दी जा रही जन सेवाओं के लिए फोरम द्वारा कार्यो की सराहना की गयी एवं शेष कार्यो को यथा समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top