Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

वन्य जीव प्रेम : दुल्हन ने पहनाई जिंदा सांप की माला, दूल्हे ने डाला गले में अजगर

सांप का नाम सुनकर ही लोगों के अंदर डर बैठ जाता है। सांप ने अगर किसी इंसान को डस लिया तो समझो उसका खेल खत्म, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीरें  वायरल हो रही है, जो आपको भी हैरान कर देगी। आपने शादी से जुड़ी कई अजीबोगरीब रस्में देखी होंगी, लेकिन सांप से जुड़ी शादी की यह रस्म जितनी खतरनाक है, उतनी ही खौफनाक।

यहां फूलों की जगह पहनाई सांप की जयमाला शादी में आपने फूलों से लेकर नोटों की बनी जयमाला दूल्हा और दुल्हन के गले में देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान सांपों की जयमाला का एक दूसरे को पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो खूब छाया हुआ है, जो भी इस वीडियो को देखेगा उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दूल्हे के गले में सांप, दुल्हन के गले में अजगर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए एक जगह खड़े हुए हैं। उनके पीछे लोगों की काफी भीड़ है। सफेद कपड़ों में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को खतरनाक सांप की माला की तरह से गहले में पहनाते हैं। वीडियो को पूरा देखने पर आपको पता लगेगा जहां दुल्हन ने दूल्हे के गले में एक सांप को पहनाया तो दूल्हे ने दुल्हन के गले में एक बड़ा सा अजगर पहनाया।

जानिए कहां की है घटना?

इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी सिट्टी-पिट्टी गुम होती नजर आ रही है। वीडियो को जिसने भी देखा हो दंग रह गया। जानकारी के मुताबिक यह विचित्र रस्म महाराष्ट्र के बीड जिले के एक सुदूर गांव की है, जहां दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक फूलों की माला के बजाय घातक सांप की माला को एक दूसरे के लिए चुना। वीडियो में दिखाया गया है कि सफेद पोशाक पहने जोड़े सांपों को एक-दूसरे के गले में लपेटते हैं और उनमें से किसी को भी हल्का सा भी डरा महसूस नहीं हो रहा।

क्या है ऐसा करने का मकसद?

दुल्हन पहले दूल्हे के गले में एक बड़ा सा सांप डालती हैं, जिसके बाद यह जोड़ा तस्वीरें खिंचवाते हैं। फिर जब दूल्हे की बारी आती है, तो वह एक बड़ा अजगर लाता है और उसे दुल्हन के गले में डाल देता है। शादी में शामिल होने के लिए वहां भारी लोगों की भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग स्थानीय वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हैं, जो महाराष्ट्र के बीड जिले में रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लोग सर्प प्रेमी हैं, जो ऐसा करके सांपों को बचाने का संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top