Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

मामूली सी पंचर की दुकान चलाने वाला निकला 7 करोड़ का मालिक सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। , जिसे सुनकर आप अपने दांतों तले ऊँगली दबा लेंगे। जी हां…यहां एक मामूली सी पंचर की दुकान चलाने वाला अनपढ़ शख्स 7 करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। पुलिस भी अनपढ़ आरोपी के शातिर दिमाग की कारिस्तानी से हैरान रह गई। यहां पंचर लगाने वाले शख्स ने एक साल में करीब सात करोड़ की संपत्ति बना ली। वो पढ़ा लिखा भी नहीं है। हालांकि शातिर इतना था कि करोड़ों संपत्ति अर्जित करने के बावजूद वो पंचर लगाने का काम करता रहा ताकी किसी की भी आंखों में न आए। हालांकि अब उसकी पोल खुल चुकी है। उसके पास कोई भी रोजगार नहीं था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे टायर पंचर बनाने के लिए एक खोखा रख लिया था। पंचर बनाकर वह 300 से 400 रुपये ही रोजाना कमा पाता था। उसकी गुजर बसर मुश्किल से हो रही थी। इस्लाम भी अमीर बनना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा से हुई। इसके बाद इस्लाम भी पंचर दुकान की आड़ में नन्हे लंगड़ा के लिए ड्रग और स्मैक तस्करी करना लगा।

इस्लाम ने काली कमाई से बाइक शोरूम, आलीशान कोठी खड़ी कर ली। पिछले एक साल में उसने करीब सात करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया। करोड़पति बनने के बाद भी इस्लाम ने पंचर बनाने का काम जारी रखा ताकि उस पर किसी को शक न हो। बरेली पुलिस ने कुछ दिन पहले नन्हे लंगड़ा और उसके भतीजे को स्मैक की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा था। पूछताछ में इस्लाम का नाम सामने आया। पुलिस के खुफिया विभाग ने जांच शुरू की तो इस्लाम की पोल खुल गई।

इस्लाम के रहन-सहन को देखकर ही पुलिस को पहले से शक था और जब उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड की जांच की गई तो सारा रिकॉर्ड सामने आ गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस्लाम और उसके परिवार के आयकर रिटर्न में एक बड़ी रकम दिखाई गई है, जो हाल ही में आई थी। उसने हाइवे पर एक बहुमंजिला इमारत बनाई थी और एक बाइक का शोरूम भी खोला था। पुलिस ने उसकी संपत्तियों को जब्त कर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top