Weather Update: राजधानी में  सूरज का चढ़ा पारा, आम आदमी गर्मी से हारा, 

राजधानी में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है।  बृहस्पतिवार को एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए तो वहीं बाहर धूप और गर्म हवा ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राजधानी बृहस्पतिवार   को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा।

अमूमन ज्यादा गर्मी झेलने का आदी नहीं होने से दून वासियों को मौजूदा गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.78 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का दूसरा अधिकतम तापमान है।

15 मई को 39.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। सूरज के तेवर और गर्म हवा झोंके ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार  को राजधानी की सड़कों पर दिनभर आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। दूसरी ओर, मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top