Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

दिसंबर से पहले होना है विधानसभा सत्र, कर्मचारियों की रहेगी कमी

विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर से पहले होना है, लेकिन सत्र के दौरान व्यवस्थाएं और सदन संचालन को लेकर कर्मचारी की कमी का दबाव भी रहेगा। हाल ही में विधानसभा में बैकडोर भर्तियों को रद्द कर तदर्थ और उपनल के माध्यम से नियुक्त 250 कर्मचारियों को हटाया गया, इससे विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की संख्या दो सौ के करीब रह गई है।

चुनाव के बाद दोबारा सत्ता में आई धामी सरकार का पहला विधानसभा सत्र 14 से 17 जून 2022 तक चल रहा था, जिसमें सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था। नियमानुसार छह माह के भीतर विधानसभा सत्र होता है। सरकार को दिसंबर से पहले सत्र की तैयारी पूरी करनी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय के कार्मिकों की बैठक में अधिकारियों से आगामी सत्र को लेकर चर्चा कीं। इससे स्पष्ट है कि स्पीकर मौजूद कर्मचारियों से सत्र चलाने की तैयारी में हैं।

विधानसभा में बैकडोर भर्तियों पर कार्रवाई से तदर्थ आधार पर नियुक्त 228 और उपनल के 22 कर्मचारियों को हटा दिया गया। वर्तमान में विधानसभा सचिवालय में लगभग दो सौ कर्मचारी ही रह गए हैं। आगामी सत्र गैरसैंण में होगा या देहरादून में। अभी सरकार ने यह तय नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार गैरसैंण में सत्र आयोजित कर सकती है। इसकी वजह गैरसैंण में बजट सत्र का न होना भी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि आगामी सत्र कब होगा यह सरकार को तय करना है। सत्र को चलाने के लिए कर्मचारियों की कमी नहीं है। आने वाले समय में विधानसभा में कितने कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए ढांचा तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top