Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

संभावित यात्रा से पहले पीएम मोदी ने दी गुड़ न्यूज़ – उड़ेगा उड़नखटोला

विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई से श्रद्धालुओं को जल्द निजात मिल जाएगी। यहीं नहीं घंटों की थका देने वाली खतरनाक रास्तों की बजाय उनका सफर उड़नखटोले से पूरा होगा। जी हाँ खबर ये है कि केदारपुरी के लिए रोपवे बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये लागत तक का खर्च होगा। रोपवे बन जाने के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

प्रमुख सचिव, वन एवं लोनिवि, आरके सुधांशु ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। साथ ही केदारनाथ के पैदल ट्रेक व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को भी बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। इन परियोजनाओं का निर्माण केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। इस परियोजना में कुल 26 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

केदारनाथ के लिए रोपवे बन जाने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। रोपवे की क्षमता प्रति घंटा पांच हजार यात्रियों को ले जाने की होगी। साथ ही राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक साढ़े पांच किलोमीटर पैदल ट्रैक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। यह मार्ग 2013 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

हेमकुंड साहिब रोपवे को भी हरी झंडी राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने सेंचुरी क्षेत्र नहीं होने के कारण हेमकुंड रोपवे परियोजना को मंजूरी को जरूरी नहीं माना। ऐसे में अब इस परियोजना को भी हरी झंडी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top