Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

परम्परा भारत की : होली पर होगा लड़कियों का स्वयंवर  

होली के मौके पर मध्य प्रदेश के झाबुआ क्षेत्र में भगोरिया उत्सव मनाया जाता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। ये आदिवासियों का मुख्य पर्व है। इस उत्सव में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। और भी कई परंपराएं इस उत्सव को बहुत खास बनाती हैं। इस बार भगोरिया उत्सव की शुरूआत 1 मार्च से हो चुकी है। ये पर्व होली तक मनाया जाएगा। आगे जानिए इस उत्सव से जुड़ी खास बातें…

इस उत्सव में दिखती है आदिवासी संस्कृति की झलक

भगोरिया उत्सव के अंतर्गत रंग-बिरंगे पारंपरिक लिबास पहने आदिवासी हर जगह नजर आते हैं। मांदल (पारंपरिक वाद्य यंत्र) की थाप और बांसुरी की सुरीली पर झूमते-नाचते आदिवासियों को देखकर हर कोई झूमने लगता है। इस दृश्य को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश भी लोग यहां आते हैं। वैसे तो होली के पहले कई स्थानों पर भगोरिया उत्सव मनाया जाता है, लेकिन इन सभी में ग्राम वालपुर का भगोरिया सबसे खास माना जाता है, क्योंकि यहां एक साथ तीन प्रांतों की संस्कृति के दर्शन होते हैं।

एक तरह का स्वयंवर है ये उत्सव

भगोरिया एक तरह का स्वयंवर है, जहां विवाह योग्य लड़के-लड़कियां अपना मनचाहा जीवनसाथी चुनते हैं। इस उत्सव के दौरान अगर किसी युवक को कोई युवती पसंद आ जाए तो वह उसे पान देकर रिझाने की कोशिश करता है। युवती अगर ये पान उस युवक से ले लेती है तो वे दोनों रजामंदी से मेले से भाग जाते हैं और तब तक घर नहीं लौटते, जब तक की दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी ना हो जाए। इस तरह ये मेला आधुनिक स्वयंवर का जीता-जीगता उदाहरण है।

इसलिए नाम पड़ा भगोरिया

पौराणिक कथाओं के अनुसार, झाबुआ जिले के ग्राम भगोर में एक प्राचीन शिव मंदिर है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भृगु ऋषि ने तपस्या की थी। कहते हैं कि हजारों सालों से आदिवासी समाज के लोग भव यानी शिव और गौरी की पूजा करते आ रहे हैं। इसी से भगोरिया शब्द की उत्पत्ति हुई है। किसी समय इस मंदिर में पहले भगवान शिव- पार्वती की पूजा की जाती थी और इसके बाद ही भगोरिया पर्व शुरू होता था।

कैसे हुई भगोरिया उत्सव की शुरूआत ?

भगोरिया उत्सव क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कैसे हुई, इसके पीछे कई मान्यताएं हैं। उसी के अनुसार, दो भील राजाओं कासूमार और बालून ने मिलकर अपनी राजधानी भगोर में पहली बार भगोरिया उत्सव का आयोजन किया था। इसके बाद ये एक परंपरा बन गई। एक अन्य मान्यता के अनुसार, भील जनजाति की परंपरा के अनुसार, विवाद के समय लड़के पक्ष को लड़कियों को दहेज न देना पड़े, इसलिए उत्सव की शुरूआत हुई। जहां पक्ष आपसी रजामंदी से लड़के-लड़कियों का विवाह करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top