Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

योगी गोरखपुर से केशव मौर्य और बेबी रानी को भी टिकट, गोरखपुर से लड़ेंगे CM योगी, 21 के कटे टिकट

विशेष रिपोर्ट – प्रियांशु द्विवेदी , प्रयागराज 
 

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी की सूची में पहले चरण के 58 सीटों में 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। इसके अलावा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। बाकी बची सीटों के बारे में अभी फैसला बाकी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच साल में सीएम योगी के शासनकाल में योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आज घोषित कुल उम्मीदवारों से पार्टी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।
सीएम योगी गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव
यूपी चुनाव को लेकर पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने उन्हें गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।नोएडा से पंकज सिंह को फिर मिला टिकट
बीजेपी ने साहिबाबाद से सुनील शर्मा को टिकट दिया है। पार्टी ने एक बार फिर नोएडा से पंकज सिंह पार्टी को टिकट दिया है। पार्टी ने लोनी से नंदकिशोर गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजियाबाद से अतुल गर्ग पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जेवर से धीरेंद्र सिंह पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अतरौली से मंत्री संदीप सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top