Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

बेवफा निकली पाक‍िस्‍तानी गर्लफ्रेंड- लेस्बियन कपल का रिश्ता टूटा

पाकिस्तान और भारत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक और अंजलि चक्र ने अलग होने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सूफी और अंजलि ने अपने रिश्तो को खत्म करने और अलग होने की वजह बताई है। इस लेस्बियन जोड़े ने 2019 ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक दूसरे के साथ रिश्ते में होने का ऐलान किया था। दोनों की तस्वीरें उस समय इंटरनेट पर वायरल हुई थीं और दोनों रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। दोनों ने तब ऐलान किया था कि वह शादी के बंधन में बंधेंगी लेकिन अब पांच साल के रिश्ते बाद शादी से कुछ हफ्ते पहले दोनों अलग हो गई हैं।

भारत और पाकिस्तान से है लेस्बियन कपल के कनेक्शन

अंजलि भारत की रहने वाली और सूफी पाकिस्तानी हैं, दोनों की मुलाक़ात अमेरिका में हुई थी और यहीं से दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि सूफी द्वारा की गई बेवफाई के कारण अपनी शादी को रद्द करने और अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है,” इसके साथ ही कहा कि वह सूफी के प्रति नकरात्मकता नहीं चाहती हैं।

दोनों ने की थी शादी की घोषणा

सोशल मीडिया की दो प्रसिद्द हस्तियों ने समलैंगिक शादी करने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। दोनों ने शादी करने की खुशखबरी खुद ही शेयर की थी लेकिन अब शादी से पहले ही यह जोड़ी टूट गई है। आखिर इस समलैंगिक जोड़ी के बीच में ऐसा क्या हुआ कि प्रपोज करने के बाद शादी तय हुई और शादी से पहले ही दोनों अलग हो गए। साल 2019 में दोनों ने समलैंगिक रिश्ते को सार्वजनिक किया था और इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर शादी की घोषणा की थी। हालांकि करीब 5 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस रिश्ते से अलग होने की घोषणा की है।

कुछ हफ्ते के बाद होनी थी दोनों की शादी

वहीं सूफी ने भी एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि “हमारी शादी से कुछ हफ्ते पहले मैंने उसे धोखा देकर विश्वासघात किया और एक गलती की। मैंने उसे बहुत दुख पहुंचाया है। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रही हूं।” हालांकि अंजलि ने सूफी पर धोखा देने का आरोप लगाया है लेकिन यह नहीं बताया है कि किस तरह का धोखा मिला है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वीडियो और पोस्ट शेयर करती हैं। भारत-पाकिस्तान की लड़कियों की इस समलैंगिक शादी की चर्चा खूब हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top