Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

देवस्थानम बोर्ड पर धामी सरकार तीर्थ पुरोहितों को कर रही गुमराह – कर्नल अजय कोठियाल

पंडा समाज और हकूक धारियों के साथ आप हर मोर्चे पर खड़ी साथ , देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री में पंडा पुरोहित समाज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री में  सरकार पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने  देवस्थानम बोर्ड को तुरंत भंग करने की सरकार से मांग की है।  पंडा पुरोहित भी बोर्ड को भंग किए जाने पर अड़े है। पंडा पुरोहितों ने स्पष्ट कर दिया है यदि  30 अक्टूबर तक बोर्ड भंग करने का फैसला नहीं लिया गया तो पंडा पुरोहित समाज बडे आंदोलन को बाध्य हो जायेगा। कर्नल कोठियाल ने भी पंडा पुरोहितों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि, उन्होंने पंडा पुरोहित समाज के लोगों की बात को गंभीरता से सुना। ये सभी लोग सरकार के देवस्थानम बोर्ड बनाने के फैसले से बिल्कुल भी सहमत और खुश नहीं हैं।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस समाज से जुडे लोगों के साथ छलावा किया है।  मुख्यमंत्री के आश्वासन पर पंडा पुरोहितों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था, सरकार ने बोर्ड के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की, जिसमें कुछ पुरोहितों को शामिल किए जाने का वादा किया गया था। लेकिन यह सिर्फ एक झूठा आश्वासन था और कुछ नहीं।इसके उलट उच्च स्तरीय समिति में पंडा पुरोहितों को शामिल किए बिना ,उनके सुझाव लिए बिना समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सरकार को  भेज दी है, जो सरकार द्वारा पुरोहित समाज के लोगों के साथ छलावा करने जैसा है। कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि, पंडा समाज सरकार पर आरोप लगा रहा है कि, देवस्थानम बोर्ड के जरिए उनकी आजीविका पर सरकार सीधा सेंधमारी करना चाहती है। यदि सरकार की मंशा ऐसी नहीं थी ,तो उच्च स्तरीय रिपोर्ट भेजने से पहले पंडा समाज के उच्च पदाधिकारियों से रायशुमारी क्यों नहीं की गई। लेकिन उच्च स्तरीय समिति ने सरकार के इशारे पर मनमानी करते हुए ,देवस्थानम बोर्ड की अंतरिम रिपोर्ट भेज दी है, जिसे पंडा पुरोहित समाज सिरे से खारिज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top