Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

न्यूज़ वायरस की खबर पर मुहर – सरिता आर्य ने भाजपा का झंडा थामा

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी  वही हुआ जिसका अनुमान टीवी न्यूज़ वायरस ने कुछ दिनों पहले ही जताया था। चुनावी सर्वे में नैनीताल की गणित आपको बताई थी जिसके बाद सरिता आर्य ने न्यूज़ वायरस के कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी के साथ इंटरव्यू में भाजपा ज्वाइन करने का इशारा दिया था।  एक हफ्ते के भीतर ही वो बात आज सत्य साबित हुयी और उत्तराखंड में चुनाव से पहले महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बागी होकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

आपको बता दें कि सरिता आर्य नैनीताल सीट से 2012 में विधायक रही हैं और इस सीट से टिकट का दावा कर रही थी. लेकिन यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी दावेदारी कमजोर हो गई थी। लिहाजा उन्होंने पिछले दिनों ही कांग्रेस आलाकमान को महिलाओं को टिकट ना देने को लेकर घेरा था।

आखिरकार कुछ दिनों की ड्रामेवाज़ी , बयानबाज़ी और मान मनुवल की जोड़तोड़ के बाद सरिता आर्य आज जब बीजेपी में शामिल हो गयी तो उन्होंने एक बार फिर न्यूज़ वायरस को अपना पहला इंटरव्यू दिया लेकिन इस बार वो भगवा रंग में नज़र आई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा में आना उनके लिए एक आत्मग्लानि भरा फैसला था। उन्होंने ये भी कहा कि यूपी में प्रियंका गाँधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ से उन्हें उम्मीद थी लेकिन उत्तराखंड में ऐसा नहीं हुआ। लिहाज़ा उन्हें बड़े भावुकता में ये फैसला लेना पड़ा है।

संजीव आर्या के खिलाफ सरिता ने लड़ा था चुनाव –

असल में 2017 के विधानसभा चुनाव में सरिता आर्या ने संजीव आर्या के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस वक्त संजीव आर्य बीजेपी के प्रत्याशी थे लेकिन अब हालात और समीकरण बदल गए हैं। जबकि संजीव आर्या इसी शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं कि उन्हें नैनीताल सीट से टिकट दिया जाएगा। जिसके बाद कांग्रेस ने सरिता आर्या का टिकट काटने का मन बना लिया है। अब देखना होगा कि 2022 के नतीजे किसके लिए फायदेमंद साबित होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top