Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

चमोली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,हत्या के आरोप में ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जिले में पेंडिंग चल रहे गंभीर मामलों के जल्द निपटारे का सख्त आदेश दिया है। इसी के क्रम में अब चमोली पुलिस फ़ास्ट एक्शन में नज़र आ रही है।  चमोली में न सिर्फ  वांछित/ ईनामी अभियुक्तों पर कार्यवाही हो रही है बल्कि उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जा रही है।  इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए थाना कर्णप्रयाग पुलिस ने  धारा 302 आईपीसी से संबंधित  वांटेड क्रिमिनल की गिरफ्तारी की है।


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि रजिया सिद्दकी पत्नी स्व.नदीम सिद्दीकी जो कि  कर्णप्रयाग की रहने वाली हैं उसने कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर तहरीर दी कि उनके पुत्र रिजवान सिद्दीकी को 16.4.2021  की सुबह करीब 10 बजे राजेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांधी नगर एवं अरविंद नेगी निवासी पोखरी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से उनका बेटा लौट कर घर नहीं आया है। इसके बाद रजिया ने बताया कि उनके पुत्र का शव अलकनन्दा नदी के किनारे बरामद हुआ है। इस केस में शिकायत दर्ज़ कराते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा शक है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।
केस की गम्भीरत को देखते हुए पुलिस एक्शन में आयी और कार्यवाही करते हुए थाना कर्णप्रयाग पर मु.अ.संख्या 13/2021 धारा 302 आईपीसी में दर्ज़ कर अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र- रूप लाल निवासी- गांधी नगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरा अभियुक्त अरविंद नेगी पुत्र- भरत सिंह निवासी- ग्राम बिनगढ़ थाना पोखरी उक्त हत्या के मुकदमे में वांछित था ।

पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे ने इस केस में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए  5000 रुपये ईनाम की घोषणा की गई थी और थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। थाना स्तर पर गठित टीम ने मुखबिर तंत्र को और सक्रीय किया जिसका नतीजा रहा कि शनिवार को कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा बिनगढ़ बाजार से अभियुक्त अरविंद नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे ने इस केस में मिली सफलता पर पूरी  पुलिस टीम और उ.नि. ध्वजवीर सिंह थानाध्यक्ष पोखरी , उ.नि. चित्रगुप्त (विवेचक) , उ.नि. अमित नौटियाल , आरक्षी 46 नीतीश कुमार , आरक्षी 297 मनोज , आरक्षी 39 दिग्पाल , आरक्षी 27 सुरेंद्र का हौसला बढ़ाते हुए जिले में अपराधियों पर सख्त पकड़ बनाये रखने की अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top