आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर 19 सितंबर यानि कल हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। इससे पहले वो अपने दो दौरों में राजधानी देहरादून पहुंचे थे पहली बार वो कुमाऊं के हल्द्वानी पहुंच कर अपनी आगामी रणनीति पर बात करेंगे । अपने हल्द्वानी दौरे के दौरान वो कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे जिसका हर एक कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कल हल्द्वानी में वो एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। उनकी इस घोषणा को लेकर जनता को उनसे बड़ी उम्मीद है। अपने पहले दौरों के दौरान भी अरविंद केजरीवाल बड़ी जनहित की घोषणाएं कर चुके हैं। उत्तराखंड की जनता के साथ साथ आप कार्यकर्ता भी जनहित की इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी पहुंच कर अरविंद केजरीवाल एक प्रेस वार्ता को संबोधन के बाद सीधे हल्द्वानी में होने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल होंगे जो बरेली रोड मंगल पड़ाव से रामलीला मैदान हल्द्वानी तक होगी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ आप के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ हजारों आप कार्यकर्ता भी शामिल होंगे