उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई।
इस संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा और विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर शुभकामनाएं दी। इस शपथ ग्रहण में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और चुनिंदा लोग उपस्थित थे।
प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा और सूचना आयुक्त विपिन चंद्र व विवेक शर्मा ने आज राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।। आपको यहाँ ये भी बता दें कि प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त के पद अक्टूबर से खाली थे। इन पर धामी सरकार ने 31 दिसंबर को नई नियुक्तियां की।