Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

आम आदमी को एक और बड़ा झटका, LPG कनेक्शन महंगा, रेगुलेटर के भी बढ़ाए दाम

राहत की उम्मीद लगाए बैठा आम आदमी एक और झटके से चौंक गया है। देश में बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर पहले से ज्यादा ढीली होगी आपकी जेब ,

जी हाँ अब घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्‍शन लेना और भी महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियां कल यानी 16 जून से बढ़े हुए दाम लागू कर रही है इसके साथ ही 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्‍योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया है। 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए भी अब 350 रुपए ज्‍यादा देने होंगे। सिलेंडर के साथ दिए जाने वाले गैस रेगूलेटर की कीमत भी 100 रुपये तक बढ़ा दिया है। वहीं उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थी को भी राहत नहीं अगर वह भी दूसरा सिलेंडर लेंगे तो उन्‍हें बढ़ा हुआ पैसा देना होगा।

रसोई कनेक्‍शन की नई कीमत

सोई कनेक्‍शन लेने के लिए अब उपभोक्‍ता को 2,200 रुपये देने होंगे इसके पहले यह राशि 1450 रुपये थी। इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे। इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्‍ता को कुल 3,690 रुपये भुगतान करने होंगे। अगर कोई दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्‍योरिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे।

बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक 5 किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के रूप में अब 800 रुपये की जगह 1150 रुपये कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top