Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

Bappi Lahiri Dies- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का हुआ निधन…

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी हमारे बीच नहीं रहे बप्पी लाहिरी का मंगलवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया, प्यार से बप्पी दा नाम से जाने जाने वाले संगीतकार 69 वर्ष के थे।
बप्पी लाहिरी जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे, अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी दा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे उनके फेफड़ों में खराबी आ गई थी।

डॉक्टर ने बताया कि ’18 दिन आईसीयू में रहने के बाद जब सब पैरामीटर नॉर्मल हो गए तब सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन रात 11 बजे के करीब उनका निधन हो गया.’ डॉक्टर ने बताया कि बप्पी दा को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं।
वह पिछले साल कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे तब उन्हें जुहू के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो कुछ दिनों में कोरोना से रिकवर हो गए थे.

Bappi Lahiri ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए उन्हें भारत में डिस्को बीट्स और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाला माना जाता है आई एम अ डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गाने उनके मशहूर गाने हैं। सोने की मोटी चेन और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे।
इन फिल्मों में ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ शामिल हैं, उनका आखिरी बॉलीवुड गीत 2020 में आयी फिल्म ‘बागी 3′ के लिए ‘भंकस’ था।
बप्पी लाहिरी के जाने से देश, बॉलीवुड और सगीत जगत में सूनापन आ गया है, उनके गाये गानों से बप्पी दा हमेशा यादों में जिन्दा रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top