Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

हरिद्वार: वीकेंड पर आज श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना,

चारधाम यात्रा की पाबंदियां हटने के बाद श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। भीड़ के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। नवरात्र और वीकेंड होने के कारण हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ के पहुंचने की संभावना है।

बाहरी राज्यों से यहां यात्री पहुंचने लगे
हरिद्वार की अर्थव्यवस्था तीर्थाटन और पर्यटन पर निर्भर है। नवरात्र में मनसा, चंडी देवी और काली मंदिर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार देर शाम से बाहरी राज्यों से यहां यात्री पहुंचने लगे थे।

बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना
शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों ने एडवांस में धर्मशालाओं और होटलों की बुकिंग कराई है।
चारधाम यात्रा की पाबंदियां हटने और वीकेंड पर एडवांस बुकिंग
धर्मशाला संचालक विकास तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा की पाबंदियां हटने और वीकेंड पर एडवांस बुकिंग होने लगी है।

वीकेंड को लेकर पुलिस की व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है। खासकर, घाटों में गंगा के बहाव क्षेत्र में यात्रियों को जाने से रोकने के लिए पुलिस तैनाती की गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top