Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

Uttarakhand: चकराता से 6.68 लाख के नकली नोट बरामद, उत्तराखंड पुलिस के शिकंजे में फंसे महिला व पुरुष।  

Uttarakhand:व्यापारियों की सतर्कता के चलते उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली निवासी महिला और पुरुष के पास से 6.68 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा दोनों के पास से चकराता पुलिस ने 80 हजार 20 रुपये के असली नोट भी बरामद किए हैं। नकली नोट के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामला नकली नोटों से जुड़ा होने की वजह से एलआईयू, आईबी और स्पेशल सेल भी संयुक्त जांच कर रही है।

चकराता में दो दिनों से पर्यटक के तौर पर रह रहे एक महिला व पुरुष के पास नकली नोट होने के शक में स्थानीय व्यापारियों ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने व्यापारियों से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान चकराता गेट के पास एक कार में सवार महिला और पुरुष को रोककर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो हजार, पांच सौ, दो सौ, सौ और पचास रुपये के नोट बरामद हुए।

दोनों ने पहले भी नकली नोट चलाने की बात स्वीकारी 
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने आ गई, जहां पुलिस ने दो हजार के करेंसी नोटों की जांच की तो वह नकली पाए गए। पकड़े गए पुरुष की पहचान बहार अहमद निवासी सुभाष मोहल्ला डीटीसी डिपो नॉर्थ गौड़ा गढ़ी मेंहूं भजनपुरा पूर्वी दिल्ली व महिला प्रेमलता निवासी श्रीराम रोड निकट सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन उत्तरी दिल्ली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top