Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

(CPI): सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों की सूची जारी, देखें अपने राज्य की महंगाई दर…

केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है, देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है।
22 राज्यों की सूची में हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं वहां महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे अधिक 7.23 प्रतिशत है।
हरियाणा के बाद महंगाई में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल है जहां 7.11 प्रतिशत महंगाई है।
सबसे कम महंगाई दर वाला राज्य पंजाब है। पंजाब राज्य में 4.09 प्रतिशत महंगाई दर है।
पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है।
हिमाचल में 6.72 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे अधिक महंगाई दर बेशक हरियाणा राज्य की हो, लेकिन शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर देश में सबसे अधिक उत्तराखंड राज्य की है। पहाड़ी राज्य के शहरी क्षेत्रों में कर्नाटक(6.81 प्रतिशत) तेलंगाना(6.75 प्रतिशत) पश्चिम बंगाल(6.60 प्रतिशत) से भी अधिक है। राज्य की महंगाई दर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है। हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 6.03 प्रतिशत रही।उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।
दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हुई
प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है।
शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक महंगाई
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर आंकी गई।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की महंगाई दर 8.23 प्रतिशत है। उत्तराखंड के गांवों में महंगाई की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम 5.71 प्रतिशत है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI): सबसे अधिक महंगाई वाले 10 राज्य
राज्य महंगाई दर
हरियाणा 7.23
पश्चिम बंगाल 7.11
जम्मू कश्मीर 6.74
तेलंगाना/हिमाचल 6.72
उत्तरप्रदेश 6.71
मध्य प्रदेश 6.52
महाराष्ट्र 6.47
उत्तराखंड 6.38
कर्नाटक 6.20
झारखंड 6.19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top