Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड भ्रमण में जा रहे निम दल को शुभकामनाएं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड भ्रमण में जा रहे निम (NIM) के MTB Cycling Expedition दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज स्कीम’ के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नीम द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान में कुल 06 सदस्य है। यह अभियान प्रदेश के 11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा। इस आभियान का शुभारंभ जधोंग गांव (Vibrant Village) से होगा। जिसमे कुल लगभग 1064 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊ दोनों मण्डलों में स्थित गढवाल विश्वविद्यालय, कुमाऊ विश्वविद्यालयों के छात्रों, एवं फैकल्टी मेंबर्स के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी सम्मिलित है। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य निम, राकेश राणा, दीप बहादुर शाही, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top