Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

वाह ! 54 हजार से बढ़ाकर 90 हजार कर दी गई विधायकों की सैलरी

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली विधानसभा के सत्र में आज सोमवार को वेतन संशोधन विधेयक पास हो गया है जिसमें आज विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। जहां पर 90 हजार तक वेतन में इजाफा हो गया है।

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली विधानसभा में विधायकों, मंत्रियों, स्पीकर और विपक्ष के नेताओं का वेतन बढ़ाने का विधेयक पास हुआ है। पिछले करीब 11 साल से दिल्ली के विधायकों को 12,000 रुपए वेतन मिलता था जिसे बढ़ाकर एक बार 30,000 रुपए किया गया था। भत्ते सहित अब इस वेतन को 90,000 रुपए किया गया है। पिछले 7 साल में इस पर कई बार चर्चा हुई है। केंद्र सरकार को इस पर कुछ आपत्ति थी और उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे। हमने सुझावों को मानते हुए इसे पारित किया है। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसको पास करेगी।

सीएम केजरीवाल का बयान

यहां पर अहमदाबाद में ‘बिजली संवाद’ में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल ज़ीरो आते हैं, 24 घंटे बिजली मिलती है। पंजाब में 80% लोगों के बिजली के बिल ज़ीरो आएंगे, अभी पंजाब में 24 घंटे बिजली नहीं है परन्तु 2-2.5 साल में वहां व्यवस्था को ठीक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top