उत्तराखंड में घने कोहरे का असर, देरी से पहुंच रही ट्रेन और फ्लाइट

कोहरे और बिगड़े मौसम का असर यातायात सेवाओं के संचालन पर पड़ रहा है। उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली समेत उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। जिसके चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से संचालित होने वाली हवाई सेवाएं भी अपने समय पर संचालित नहीं हो पा रहीं। हवाई सेवाओं की समय सारणी गड़बड़ा गई है। फ्लाइटों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी की समस्या बनी हुई है, जिस वजह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट लेट हो रही हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व कोहरे की वजह से रेल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन लगातार देरी से संचालित हो रही है। घने कोहरे की वजह से 237 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस वजह से कई ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top