Uttrakhand: भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने दिव्यांग बंधुओं संग फूलों से खेली होली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई लोकसभा के गठन के लिए उत्तराखंड में भाजपा रिकार्ड मतों से अपनी जीत दर्ज कराएगी

महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री धामी ने विशेष लोगों के साथ खेली होली

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे यह विशेष योग्यता वाले लोग उत्तराखंड के वो दिव्यांग बंधु हैं जो होली के मौके पर कार्यालय में सी एम धामी से मिलने आये थे.. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह होली राज्य के विकास की होली है उन्होंने कहा कि इस होली में प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और तरक्की के रंग शामिल हैं… भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से होली मनाते हुए स्वयं को आने वाले चुनाव के लिए रिचार्ज करने को कहा. इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का उत्सव मनाया और उन्होंने सभी लोगों से कहा कि विश्वास मानिए कि अब हम पहले से ज्यादा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहे हैं नई लोकसभा के गठन होने के बाद उत्तराखंड का जो अभूतपूर्व विकास किया जाएगा वह एक नया इतिहास लिखा जाएगा जिसमें कि समाज के सभी वर्गों के लोगों का हमेशा की तरह ध्यान रखा जाएगा खासतौर पर हम विशेष योग्यता वाले अपने दिव्यांग बंधुओं के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं… मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने दिव्यांग बंधुओं को टीका लगाकर उनके बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य की कामना करते हुए होली मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top