सीएम धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

उत्तराखंड के युवा किसी भी क्षेत्र में भारत माता और उत्तराखंड  का नाम रोशन कर रहे हैं – धामी

हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास कर रही है-
हम खिलाड़ियों को सम्मानित कर ख़ुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं-
हम जो कहते हैं वो करते हैं- धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दे रहे हैं जिसमे उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साह वर्धन और प्रोत्साहन हेतु राशि चैक प्रदान की जिसमे खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाज़ा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का हर युवा खेल जगत में कुछ कर गुज़रने को तैयार बैठा है, हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास कर रही है आगे मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपयोगिता बयान करते हुए कहा कि हम खिलाड़ियों को सम्मानित कर ख़ुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की थी जिसके तहत प्रदेश में 8 से 14  वर्ष के उभरते हुए खिलाड़ियों को 1500 रूपये महीना खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है.
साथ ही सरकारी नौकरियों में खेल कोटा फिर से लागू होने और खिलाड़ियों के बेहतर विकास के लिए हल्द्वानी स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय बनाये जाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में  वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित गई।
इन्हें मिला पुरस्कार:
देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह
देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार
वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षण धीरेन्द्र कुमार सेन
वर्ष 2020-21 के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षण संदीप कुमार डुकलान
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य, राजपुर विधायक खजान दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top