CM धामी बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कई चुनौतियां;

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेकिन हम इन पर पाएंगे विजय 

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण चुनौतियां हैं, मगर हम इनका सामना करते हुए लक्ष्य की ओर तन्मयता से आगे बढ़ रहे हैं। कुछ भी असंभव नहीं है और हम चुनौतियों पर विजय पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो घोषणाएं करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में ‘विकास की बात बूथ के साथ’ वर्चुअली संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास व गुड गवर्नेंस को दायित्वबोध जरूरी है। शासन-प्रशासन में इसकी भावना जागृत करने को सरकार ने कई कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी से लेकर मुख्य सचिव तक, जिसका जो दायित्व है वह उसे पूर्ण करे। सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य कर रही है। हर कार्य करने की समय सीमा नियत करने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की गई है। जो भी कर्मचारी-अधिकारी अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top