Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

न्याय पंचायत स्तर पर गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस – महेश जोशी

प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने जानकारी दी है कि गांधी जयंती के मौके पर  कांग्रेस के नेता गांवों में जाकर प्रवास करेंगे । दो अक्टूबर के दिन प्रभात फेरी का आयोजन एवम विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया जायेगा साथ ही महिला मंगल दल द्वारा गांधी भजन गाए जायेंगे ।उन्होंने कहा कि गांधी जी का सपना ग्रामीण भारत को सामाजिक आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था ।

गांधी जी कहते थे कि राष्ट्र की समृद्धि एवम खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है । इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सात दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं और  गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सैंजी में रात्रि प्रवास करेंगे और महिला मंगल दल द्वारा भजन संध्या में एवं दो अक्टूबर को पाबौ में प्रभात फेरी के उपरांत ध्वजारोहण करके विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top